कर्क, सिंह और मीन राशि वाले आज रहें सावधान, धनु , मकर और मेष राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे
वैशाख मास की अमावस्या है आज, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) का पंचांग और राशिफल
विक्रम संवत्: 2083 | संवत्सर: रौद्र
शक संवत्: 1948 | हिजरी: 1447 (28 सव्वाल)
अयन: उत्तरायण | ऋतु: बसंत
मास: वैशाख | पक्ष: कृष्ण
तिथि: अमावस्या सायं 5:22 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र: रेवती दोपहर 12:02 बजे तक, फिर अश्विनी
योग: वैधृति प्रातः 7:22 तक, फिर विष्कुम्भ रात्रि 3:45 तक, बाद में प्रीति
करण: चतुष्पद 9:22 तक, फिर नाग
राहुकाल: सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल: पश्चिम दिशा (यात्रा से बचें)
चंद्रमा: मीन से मेष में प्रवेश (12:02 बजे)
विशेष: अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, कुमार योग
पर्व/व्रत: देवपितृकार्य अमावस्या, श्री शुकदेव
आज का राशिफल
मेष (Aries):
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ और अनुकूल रहेगा। आपके काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और प्रयासों से उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि खर्चों में वृद्धि संभव है इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आलस्य और लापरवाही से बचें, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। नई योजना शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ (Taurus):
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों को महत्वपूर्ण डील में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा और साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन (Gemini):
आज का दिन सफलता और खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे।
कर्क (Cancer):
आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाएं और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आर्थिक लाभ के योग हैं और अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में तनाव या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फिलहाल राहत के संकेत कम हैं, इसलिए संयम बनाए रखें।
सिंह (Leo):
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उलझनों से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
कन्या (Virgo):
आज का दिन बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा। करियर और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लोन से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला (Libra):
दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य पूरे करेंगे और आर्थिक लाभ होगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और शाम परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
वृश्चिक (Scorpio):
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और सराहना भी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में धैर्य रखें। स्वास्थ्य के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
धनु (Sagittarius):
आज का दिन खास रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपने शौक पूरे करने के लिए समय निकालेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर (Capricorn):
आज का दिन बहुत शुभ है। कोई बड़ा अवसर मिल सकता है जो भविष्य को नई दिशा देगा। धन लाभ के अच्छे योग हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
कुंभ (Aquarius):
दिन लाभकारी रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और व्यापारियों को बड़ी डील मिल सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें और खानपान नियंत्रित रखें।
मीन (Pisces):
आज संयम और सावधानी जरूरी है। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और छोटी यात्राओं के योग बनेंगे।



