मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों को आज होगा धन लाभ, सिंह और वृषभ राशि वाले अपनी ऊर्जा का करें सही इस्तेमाल

आज 5 दिसम्बर 2025 का पंचांग और राशिफल
आज 5 दिसंबर, शुक्रवार का दिन है। आज से पौष माह आरंभ हो रहा है और आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।
तिथि: प्रतिपदा – 24:58:06 तक
पक्ष: कृष्ण
वार: शुक्रवार
🌙 नक्षत्र
रोहिणी – 11:47:17 तक
🕉 करण
बालव – 14:50:28 तक
कौलव – 24:58:06 तक
✨ योग
सिद्ध – 08:08:17 तक
साघ्य – 27:49:02 तक
सूर्योदय: 06:59:01
सूर्यास्त: 17:23:54
चन्द्र राशि: वृषभ – 22:16:30 तक
चन्द्रोदय: 17:36:00
चन्द्रास्त: 07:19:59
कैलेंडर / सम्वत
ऋतु: हेमंत
शक सम्वत: 1947 (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 2082
काली सम्वत: 5126
प्रविष्टे / गत्ते: 20
मास (पूर्णिमांत): पौष
मास (अमांत): मार्गशीर्ष
दिन काल: 10:24:53
राहु काल: 10:53:21 से 12:11:27 तक
अभिजीत मुहूर्त: 11:50:38 से 12:32:17 तक
दिशा शूल: पश्चिम
आज का राशिफल
5 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि आज पौष मास का शुभारंभ हो रहा है। रोहिणी व्रत और शुक्रवार का संयोग माँ लक्ष्मी को समर्पित है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल बता रही है कि आज कुछ राशियों को अधिकारों में वृद्धि का लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। चंद्रमा आज वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिसका सीधा असर आपकी भावनात्मक स्थिति और कार्यशैली पर पड़ेगा। जानें 5 दिसंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।
♈ मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों का फोकस आज धन संबंधित मामलों पर अधिक रहेगा। धन जमा करने से आपकी समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और आप किसी आर्थिक सलाहकार से विस्तृत चर्चा करने का विचार भी बना सकते हैं। आप पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। इस समय स्वभाव में धैर्य तथा नरमी बनाकर रखना अति आवश्यक है। जल्दबाजी की वजह से आपके कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। घर का माहौल भी नकारात्मक हो सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी मुद्दे पर वाद विवाद में न पड़ना ही उचित है।
♉ वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातक अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएँ क्योंकि आज लक्ष्य से भटकने की संभावना है। गलत काम करने या दूसरों पर दबाव बनाने से आपका ही नुकसान हो सकता है, इसलिए संभलकर चलें। खर्चों में बढ़ोतरी की स्थिति बनेगी। संयम और धैर्य रखना लाभदायक रहेगा।
♊ मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज जीवन के हर संघर्ष का बहादुरी से सामना करेंगे। बाधाएँ रहेंगी लेकिन आपके साहस और बल में बढ़ोतरी होगी। विदेशी स्रोत से धन लाभ की संभावना दिखती है। 5 तारीख आपके लिए शुभ रहेगी और अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और शुभ योगों के प्रभाव से आपके कार्य सिद्ध होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और तरक्की व धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।
♋ कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए 5 तारीख शानदार रहने वाली है। काम में किसी ऐसे व्यक्ति से मदद मिल सकती है जिसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। कार्य समय पर पूरे होने पर आप आभार महसूस करेंगे। परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का योग है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और नई जगह पर प्रॉपर्टी लेने का विचार बन सकता है। अचानक चीजें बेहतर होंगी और धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।
♌ सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें और आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रह सकती है और खान-पान पर ध्यान देना आवश्यक होगा। अधीनस्थों से कम सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों के साथ मतभेद की संभावना है। दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। किसी भी गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। ज्यादा वाद विवाद से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी हर गतिविधि को धैर्य और संयम से करना जरूरी है।
♍ कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातक अच्छे कार्यों के लिए उपयुक्त रास्ते खोज लेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने में मदद मिलेगी। किसी व्यर्थ के झंझट में समय न गँवाकर अपने काम पर ध्यान दें। अपनी पिछली गलतियों पर विचार करें तथा उसमें सुधार लाने की कोशिश करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपने हित के काम सुबह-सबेरे पूरा कर लें तो बेहतर रहेगा। नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे और परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर चर्चा होगी।
♎ तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों को कुछ आर्थिक संकोच हो सकता है। समय देखकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। अपने ही काम से मतलब रखें। किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। अधिक परिश्रम से ही लाभ की आशा की जा सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो इच्छाएँ अब तक सिर्फ स्वप्न थीं वे साकार हो सकती हैं। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसाय में प्रगति और प्रसन्नता दोनों बढ़ेंगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कर्मबल से सफलता मिलेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इनकी वजह से आपका कोई प्रयोजन हल नहीं होगा। आवेश और क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ भी सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाने का प्रयास सफल होगा। नए उपक्रमों का विस्तार लाभ देगा। बुद्धि और कौशल से चुनौतीपूर्ण कार्यों में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
♐ धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक और शारीरिक शिथिलता रहेगी इसलिए सावधानी रखें। कामकाज सीमित तौर पर बन पाएगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर निपटाना लाभ देगा। वरिष्ठजनों से मतभेद की संभावना रहेगी।
♑ मकर (Capricorn)
आज मकर राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। परिवार और अभिभावकों से जुड़े उत्तरदायित्व निभाने होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें और जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। धैर्य और नियमबद्धता से कार्य सफल होंगे। पड़ोसी की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। किसी विश्वसनीय मित्र के साथ विचार विमर्श करने से समस्या का समाधान भी मिल जाएगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों की विकास से जुड़ी योजनाएँ सफल होंगी। अपने उद्देश्य के प्रति सचेत रहना उचित रहेगा। किसी गलतफहमी की वजह से आपके अंदर शक अथवा वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास आने की आशंका है। संपत्ति आदि से संबंधित बनते कार्यों में कुछ बाधाएँ भी रहेंगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जो केवल विश्वसनीय लोगों को ही दी जाती हैं। दिन कार्यसाधक रहेगा इसलिए समय न गंवाएँ। मनोरथ सिद्धि का योग है।
♓ मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए व्यापार की स्थिति उत्तम रहेगी। जिम्मेदारियों की अधिकता निजी जीवन में कुछ परेशानियाँ ला सकती है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव समझदारी और सूझबूझ द्वारा जल्दी ही दूर हो जाएगा। खर्चों की अधिकता की वजह से भी चिंता रहेगी। यह समय चिंता के बजाय धैर्य और संयम से व्यतीत करें। कारोबार में तेजी आएगी और आप अपनी योग्यता से लोगों को चकित कर देंगे। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बौद्धिक क्षेत्र में प्रतियोगिता जीतने का मौका मिलेगा।




