Breaking News

केदारनाथ के पास चौराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन, प्रशासन सतर्क

देहरादून, 4 सितंबर : केदारनाथ धाम के लगभग 5 किलोमीटर पीछे स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर में आज दोपहर करीब 2 बजे हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है और प्रशासन पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में यह मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण होने वाली सामान्य घटना है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विशेषज्ञ टीमों को मौके पर भेजा गया है और लोगों से अफवाहों से बचने तथा घबराने की आवश्यकता न होने की अपील की।

चौराबाड़ी ग्लेशियर की विशेषताएं

  • लंबाई: लगभग 6 किलोमीटर, चौड़ाई: 2 किलोमीटर
  • ऊँचाई: समुद्र तल से लगभग 3,800 मीटर (12,500 फीट)
  • यह ग्लेशियर मंदाकिनी नदी का स्रोत है, जो अलकनंदा नदी की प्रमुख सहायक नदी है
  • चौराबाड़ी ताल (300 मीटर लंबा और 175 मीटर चौड़ा) लगभग 2,000–5,000 साल पुराना है

बीते सालों में हिमस्खलन की घटनाएं

2022 : सितंबर और अक्टूबर में तीन हिमस्खलन

2023: मई और जून में पांच हिमस्खलन

2024: जून में हिमस्खलन, जिसे वैज्ञानिकों ने सामान्य घटना बताया

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान हिमस्खलन भी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button