Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष, वृषभ और कन्या राशि के जातकों को लेना होगा धैर्य और समझदारी से काम

आज रामनवमी, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार का पंचांग और राशिफल 

जानें आज का शुभ मुहूर्त, ग्रह स्थिति और 12 राशियों का राशिफल

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है। आज शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10:07 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। दिनभर शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिससे कई कार्यों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं।

पंचांग 

सूर्योदय: 06:17 प्रातः

सूर्यास्त: 06:36 सायं

चंद्रमा: सुबह 09:36 तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि

तिथि: नवमी (10:07 तक), फिर दशमी

नक्षत्र: पुनर्वसु (03:24 तक), फिर पुष्य

योग: अतिगंड (रात्रि 10:10 तक), फिर सुकर्मा

करण: कौलव (10:07 तक), फिर तैतिल

राहुकाल: 10:54 प्रातः से 12:27 अपराह्न

राहु काल वेला: 10:30 से 12:00 तक

दिशा शूल: पश्चिम दिशा (यात्रा से बचें)

विशेष योग

सर्वार्थ सिद्धि योग (03:24 तक)

रवि योग (पूरे दिन-रात)

कुमार योग (10:07 से 03:24 तक)

व्रत / विशेष दिवस

बसंत नवरात्रि समापन, स्वामी नारायण जयंती

आज का राशिफल 

मेष (Aries):

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन से जुड़े मामलों में संतोष मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम फिर से गति पकड़ेंगे। हालांकि लेन-देन में सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृषभ (Taurus):

दिन थोड़ा व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात कई समस्याओं का समाधान दे सकती है। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा। रुपए-पैसे के लेनदेन से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो उसे बहुत सावधानी से करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप जिम्मेदारियां निभा लेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन (Gemini):

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और पुराने संपर्क लाभ देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी भी फैसले की स्थिति में खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें। नौकरी में उतार-चढ़ाव के बाद दिन के अंत में स्थिति बेहतर होगी।

कर्क (Cancer):

महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। सोच-समझकर फैसले लेना लाभदायक रहेगा।

सिंह (Leo):

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और करियर में उन्नति के योग बनेंगे। अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी के साथ साझा न करें, वरना आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है।आय बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।

कन्या (Virgo):

दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कामों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य जरूरी है। जल्दबाजी में फैसले न लें। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। शाम को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नए अवसर ला सकती है।

तुला (Libra):

ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि व्यापार में कोई डील अटक सकती है। प्रेम जीवन में समय देना जरूरी होगा।

वृश्चिक (Scorpio):

दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और करियर में प्रगति होगी। व्यवसाय में किसी भी कागजी काम को करते समय सावधानी रखें, क्योंकि नुकसान की स्थिति बन रही है। कारोबारी गतिविधियां फिलहाल लंबित रह सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु (Sagittarius):

दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ काम पूरे होंगे, जबकि कुछ अधूरे रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी। भागदौड़ रहेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

मकर (Capricorn):

दिन शांत और सुखद रहेगा। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। इस समय अगर उधार या लोन लेने का सोच रहे हैं, तो एक बार फिर सोच-विचार कर लें या किसी वरिष्ठ की सलाह लें। अपनी कीमती वस्तुओं की संभाल भी अच्छी तरह करें। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। व्यापार की समस्याएं हल होंगी। निवेश से लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ (Aquarius):

दिन लाभदायक रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और नए अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। गुस्से और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। किसी गैरकानूनी काम में न उलझें। विद्यार्थी मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें। फिजूल खर्चों पर काबू रखना जरूरी है, वरना कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

मीन (Pisces):

दिन पहले से बेहतर रहेगा। कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और घरेलू मामलों को बहुत धैर्य से सुलझाने की जरूरत है। अपने किसी भी फैसले में परिवार के लोगों को जरूर शामिल करें।धार्मिक आयोजन संभव है। नौकरी और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है, लेकिन जोखिम लेने से बचें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button