उत्तराखंड
Trending

देहरादून की सरकारी राशन दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

19 दुकानों से नमक के सैंपल लिए

देहरादून। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर गुणवत्ताहीन नमक बांटे जाने की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर वीरवार को जिले भर में एक साथ 19 सरकारी राशन दुकानों पर छापेमारी की गई।

प्रशासन की टीमों ने अलग-अलग तहसीलों में जाकर दुकानों से नमक के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सौंपा। डीएम बंसल ने सभी एसडीएम को एक साथ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिसके तहत सदर क्षेत्र में एसडीएम हरगिरि की अगुवाई में टीमों ने छापा मारा। वहीं, चकराता, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश तहसील क्षेत्र में भी संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सभी 19 दुकानों से नमक के नमूने जांच प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से राशन दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button