Breaking Newsउत्तराखंड

फाटा में भूस्खलन से ठप हुआ केदारनाथ हाईवे , वाहनों की लगी कतारें 

प्रशासन ने राहत कार्य तेज किए, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

रुद्रप्रयाग:  रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह फाटा के समीप डोलिया देवी मंदिर के पास भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े बोल्डर और मलबे के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया, जिससे गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम ऊखीमठ और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार गिर रहे बोल्डर और क्षेत्र की संवेदनशीलता के कारण सड़क खोलने में समय लग सकता है।

यह इलाका विगत कई वर्षों से भूस्खलन की चपेट में रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और असुरक्षित स्थानों पर न ठहरें। साथ ही पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है, ताकि व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button