मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों की सुविधाओं में आज हो सकती है बढ़ोतरी
आज का पंचांग : 15 अगस्त 2025 शुक्रवार

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 3:50 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी प्रारंभ होगी। नक्षत्र सुबह 7:36 बजे तक अश्विनी और फिर भरणी रहेगा। सुबह 10:16 बजे तक गंड योग, उसके बाद वृद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा। करण विष्टि दोपहर 12:58 बजे तक, फिर बव रहेगा। आज सूर्योदय 6:07 बजे और सूर्यास्त 6:55 बजे होगा। चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा का उदय रात 11:03 बजे और अस्त अगले दिन दोपहर में होगा।
शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त 12:05 से 12:56 बजे तक, ब्रह्म मुहूर्त 4:31 से 5:19 बजे तक, अमृत काल रात 1:35 से 3:05 बजे तक।
अशुभ समय: राहुकाल 10:55 से 12:31 बजे तक, यमगंड 3:43 से 5:19 बजे तक, गुलिक काल 7:43 से 9:19 बजे तक, दुर्मुहूर्त 8:40 से 9:32 और 12:56 से 1:48 बजे तक, वर्ज्य 4:36 से 6:06 बजे तक।
दिशा शूल: पश्चिम दिशा, यात्रा से पूर्व गुड़ खाकर प्रस्थान करें।
तिथि: कृष्ण पक्ष की षष्ठी.
वार: गुरुवार.
नक्षत्र : उत्तरा भाद्रपद.
योग : गंड (10:17:27 AM तक).
करण : वणिज.
सूर्योदय : 5:39 AM.
सूर्यास्त : 6:39 PM.
राहुकाल : 06:12 AM से 07:46 AM.
गुलिकाकाल : 09:20 AM से 10:54 AM.
यमगंड : 02:02 PM से 03:35 PM.
🌟 आज का विस्तृत राशिफल
♈ मेष
आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको टेंशन दे सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। निजी जीवन में चल रही समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी जिनको आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। वाणी में मधुरता बनाए रखना जरूरी है, वरना संबंधों में तनाव आ सकता है।आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत बहुत ही संभलकर करनी होगी, नहीं तो आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा जो आगे लाभ देगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 3 है।
♉ वृषभ
वृद्धि योग का विशेष लाभ आपको मिलेगा। विदेश से जुड़ी कोई डील या व्यापार में विस्तार संभव है। अटका हुआ धन मिल सकता है और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलना होगा। आलस्य और टालमटोल से बचें, वरना अवसर हाथ से निकल सकता है। मां लक्ष्मी को गुलाब चढ़ाना शुभ रहेगा। शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 6 है।
♊ मिथुन
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपकी बिजनेस की योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी। आप किसी अच्छी स्कीम में धन लगाने की सोच सकते हैं, लेकिन आप किसी को उधार देने से बचे्। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी आज फाइनल होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन ये खर्च भविष्य में लाभ देने वाले कार्यों पर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अधिक काम से बचें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लाभकारी होगी। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 5 है।
♋ कर्क
केंद्र योग का लाभ आपको मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने अटके कार्य पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा, लेकिन तनाव से बचना जरूरी है। आप अपने जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद में ना पड़ें। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करने की आप शुरुआत कर सकते हैं। आप परोपकार के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सफेद रंग शुभ और शुभ अंक 2 है।
♌ सिंह
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मेहनत का फल मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित होगी।आपका कोई परिवार से जुड़ा मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को विशेष सफलता के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचें। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1 है।
♍ कन्या
योजनाओं को अमल में लाने का सही समय है। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसे अपने विचारों से सामान्य बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं में बेहतर किसी से कोई वादा करने से बचना होगा। आपको किसी बात को लेकर धैर्य बनाएं रखना होगा।दूरी की यात्रा से लाभ मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 7 है।
♎ तुला
आर्थिक मदद मिलने की संभावना है और करियर में नए विचारों से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और रिश्तों में मिठास आएगी। आप किसी अजनबी से सलाह लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, तो उसको लेकर आप ढील बिल्कुल ना दें। आज माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है।सेहत का ध्यान रखें और समय पर भोजन करें। रंग शुभ लाल और शुभ अंक 9 है।
♏ वृश्चिक
पुराने मतभेद सुलझेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने घर-परिवार के कामों को कल पर टालने से बचें। व्यापार की योजना में आप अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे। आप किसी काम को लेकर कोई जान जोखिम न उठाएं। गुस्से पर नियंत्रण रखें और धैर्य बनाए रखें। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 8 है।
♐ धनु
साझेदारी और टीमवर्क में लाभ मिलेगा। रचनात्मक सोच से अटके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। विदेश से जुड़े काम में सफलता संभव है। मित्रों से मुलाकात आनंददायक रहेगी। रंग शुभ आसमानी और शुभ अंक 4 है।
♑ मकर
निवेश से लाभ होगा और पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। राजनीति से आप जुड़े रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का आपको पूरा साथ मिलेगा।किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। सेहत का ख्याल रखें और ज्यादा तनाव न लें। शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 5 है।
♒ कुंभ
यात्रा और नए संपर्क से लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों को लेकर आप थोड़ा सावधान रहें, आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। भाई बहन से आपकी खूब जमेगी। किसी बड़ी योजना में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 7 है।
♓ मीन
सम्मान और आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी।कामकाज के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे, जिससे आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता ही बेहतर रहेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 2 है।



