भगवान शिव को अर्पित करें लौंग और सौंफ, कट जाएंगे सभी ग्रह दोष
प्रदोष व्रत आज, भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है यह तिथि

शाम 07.08 बजे से लेकर रात 09.16 बजे तक की जाएगी प्रदोष की पूजा
Panchang (06 August 2025)
6 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि व बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। फिर पूरा दिन पूरी रात पार करके 07 अगस्त की सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही 06 अगस्त की दोपहर 1 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 06 अगस्त को प्रदोष व्रत है। सावन महीने का अंतिम प्रदोष व्रत के साथ ही एक तिथि ऐसे भी होती है, जो भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है। प्रदोष के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती धरती पर विराजमान रहते हैं। इस दिन अगर संध्या काल में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि विधान के साथ पूजा आराधना की जाए, जो भी मनोकामनाएं मन में है, वह अवश्य पूर्ण होती है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। 6 अगस्त को बुध प्रदोष की पूजा शाम 07.08 बजे से लेकर रात 09.16 बजे तक की जाएगी. आज सावन शिवरात्रि पर दुर्लभ शिववास योग का संयोग भी बन रहा है। इस शुभ तिथि पर देवों के देव महादेव कैलाश पर जगत जननी मां पार्वती के साथ रहेंगे। शिववास योग शाम 07 बजकर 52 मिनट तक है। इस समय में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को दोगुना फल प्राप्त होगा।
अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष है कई ग्रहों से आप परेशान हैं तो सावन महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम प्रदोष व्रत के दिन षोंडशोपचार विधि से भगवान शिव की पूजा आराधना करते वक्त शिवलिंग पर लौंग और सौंफ यह दो वस्तुओं को अवश्य अर्पण करें. ऐसा करने से जो भी ग्रह दोष है. वह सब समाप्त हो जाएगा. आने वाला संकट भी दूर हो जाएगा और जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी.
आज का पंचांग
सूर्योदय – 05:45 प्रात:
सूर्यास्त– 07:08 सायं
चंद्रमा – धनु राशि
तिथि – द्वादशी – 02:08 सायं तक, त्रयोदशी
नक्षत्र – मूल – 01:00 पी एम तक, पूर्वाषाढ़ा
पक्ष – शुक्ल पक्ष,श्रावण
योग – वैधृति – 07:18 ए एम तक, विष्कुंभ
वार : बुधवार
राहुकाल :12:27 अपराह्न से 02:07 अपराह्न
शक संवत : 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
6 अगस्त 2025 – बुधवार का राशिफल
चंद्रमा धनु राशि में | मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र | वैधृति से विष्कुंभ योग | दिन कुछ राशियों के लिए शुभ, कुछ को सतर्कता की सलाह
♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। संतान की नौकरी को लेकर तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स का दबाव रह सकता है, लेकिन उनके मार्गदर्शन से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, पार्टनर से सहयोग और स्नेह मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा, निवेश के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज कोई सपना पूरा हो सकता है या लंबे समय से रुका हुआ कार्य सफल हो सकता है। व्यवसाय में थोड़ा घाटा हो सकता है, इसलिए सौदों में सतर्कता रखें। घर में धन खर्च की संभावना है, लेकिन यह जरूरत के लिए ही होगा। बॉस का अच्छा मूड आपके पक्ष में माहौल बनाएगा।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज मन में शांति का अनुभव होगा, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। लव लाइफ में सुधार आएगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सेहत में सुधार होगा जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है, नया ऑर्डर या क्लाइंट मिल सकता है।
यात्रा के योग बन रहे हैं, यात्रा शुभ रहेगी।
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज आपको किसी अपने को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा, रिश्ते मजबूत होंगे। कोई मित्र आज आपको प्रेरित कर सकता है जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा।दीर्घकालिक निवेश से आज बचें, नुकसान की आशंका है।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अनावश्यक चिंता से दूरी रखें।
♌ सिंह राशि (Leo)
आज काम का दबाव अधिक हो सकता है, जिससे थकावट महसूस होगी। आपका कठोर या सीधा स्वभाव किसी करीबी को ठेस पहुंचा सकता है, संयम बरतें। धन खर्च अचानक हो सकता है, खासकर घरेलू मामलों में। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन प्रतिस्पर्धा अधिक होगी।
जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है, संवाद से स्थिति सुधरेगी।
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, जिससे निजी जीवन प्रभावित हो सकता है।वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है, दुर्घटना की संभावना है। कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है, शुभ समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
♎ तुला राशि (Libra)
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर रहेगी, जिससे कोई भी काम पूरे जोश से करेंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं, नई योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, मानसिक सुख मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, शॉपिंग का भी योग है।
यात्रा से लाभ मिल सकता है।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज धन लाभ के कई स्रोत खुल सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल खुशहाल रहेगा। रोमांटिक जीवन बेहतर रहेगा, किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय आज आपके पक्ष में जा सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
सेहत आज अच्छी रहेगी, मानसिक रूप से भी आप सकारात्मक रहेंगे। धन की बचत के लिए समय अनुकूल है, अनावश्यक खर्च से बचेंगे। परिवार में किसी समस्या को सुलझाने में आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। काम का दबाव रहेगा, लेकिन काम समय पर पूर्ण होगा।
कारोबार में लाभ होगा, विस्तार की संभावनाएं बनेंगी।
♑ मकर राशि (Capricorn)
परिवार के बुजुर्ग की सलाह से कोई आर्थिक समस्या हल हो सकती है। किसी सदस्य की सेहत थोड़ी चिंता दे सकती है, ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। किसी खास व्यक्ति से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है।
व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी, किसी नई नौकरी या प्रमोशन का योग है। आज किसी से विवाद की संभावना है, अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा, पर शेयर बाज़ार में निवेश से बचें। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास हो सकती है।
♓ मीन राशि (Pisces)
सेहत में सुधार होगा, ऊर्जा बनी रहेगी। कारोबार में अच्छी प्रगति होगी, पुराने अटके काम भी आगे बढ़ेंगे।लव लाइफ में गंभीरता आएगी, शादी के लिए बात बन सकती है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है, मेडिटेशन या ध्यान करें। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी।