Breaking News

तीन बहनों का एक ही दूल्हा! अनोखी शादी की हर तरफ चर्चा

3 रीलबाज बहनों ने एक ही कैमरामैन से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो में पति का किरदार निभाते-निभाते बना जीवनसाथी, तीनों बहनों संग लिए सात फेरे

एक कैमरामैन ने तीन सगी बहनों से शादी कर हर किसी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने के दौरान शुरू हुई यह कहानी अब चर्चा और विवाद का विषय बन गई है। शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कंटेंट क्रिएटर तीन सगी बहनों ने अपने कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि विकास पिछले करीब छह महीनों से तीनों बहनों के वीडियो में उनके पति का किरदार निभा रहा था। इसी दौरान नजदीकियां बढ़ीं और तीनों ने उसके साथ विवाह करने का फैसला लिया। शादी के दौरान विकास ने सरोज, सावित्री और संतोष तीनों की मांग में सिंदूर भरा।

जानकारी के मुताबिक, सरोज बी-टेक की छात्रा है, जबकि सावित्री और संतोष 12वीं पास हैं। तीनों बहनों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर तीनों के अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं।

शादी के सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं, कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इस विवाह का विरोध करते हुए इसे सामाजिक मर्यादा के खिलाफ बताया है। फिलहाल यह अनोखी शादी चर्चा और बहस का विषय बनी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button