Breaking Newsअपराधउत्तराखंड
Trending

प्रेमनगर : बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, पहचान और घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार 11 मार्च 2026 को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल के अंदर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि जंगल के भीतर एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा था, जो प्रथम दृष्टया चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button