उत्तराखंडशिक्षा
Trending

रंगों में बोलती रचनात्मकता” : ‘कलरव’ में पेंटिंग, डिजिटल आर्ट और मूर्तिकला की झलक

मिनर्वा ग्रुप की 15वीं ‘कलरव’ कला प्रदर्शनी बनी देहरादून का आकर्षण

कला प्रदर्शनी में 80 विद्यार्थियों की 90 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित

देहरादून। मिनर्वा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, देहरादून द्वारा आयोजित 15वीं ‘कलरव’ वार्षिक कला प्रदर्शनी 2025 इन दिनों उत्तरा आर्ट गैलरी, एमडीडीए कॉम्प्लेक्स, क्लॉक टावर के समीप जारी है। यह प्रदर्शनी 22 दिसंबर से लगी हुई है और कला प्रेमियों के बीच खासा आकर्षण बनी हुई है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 22 दिसंबर को संपन्न हुआ जिसमें ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एफआरआई के सेवानिवृत्त शोध अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस प्रदर्शनी में मिनर्वा ग्रुप के बीएफए (Painting एवं Applied Arts) और मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत लगभग 80 विद्यार्थियों की करीब 90 पेंटिंग्स और प्रिंट्स प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में एक्रेलिक पेंटिंग, वॉश पेंटिंग, डिजिटल पेंटिंग सहित विभिन्न माध्यमों में बनी कलाकृतियां शामिल हैं, जो विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता को दर्शाती हैं।

24 दिसंबर को प्रदर्शनी के अंतर्गत मिनीएचर पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अंशु मोहन ने मिनीएचर पेंटिंग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन देकर विद्यार्थियों को इस पारंपरिक कला शैली की बारीकियों से परिचित कराया।

वहीं 25 दिसंबर को स्कल्पचर मेकिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थी मूर्तिकला की तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से सीखेंगे।

प्रदर्शनी का समापन 26 दिसंबर को होगा। समापन समारोह में एनसीईआरटी, नई दिल्ली में कला एवं सौंदर्यशास्त्र विभाग की पूर्व प्रमुख पवन सुधीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि प्रसिद्ध समकालीन मूर्तिकार एवं नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप, नई दिल्ली के अध्यक्ष असुरवेध विशिष्ट अतिथि होंगे।

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में

तीसरे वर्ष से – आशीष, अनमोल

चौथे वर्ष से – दीक्षा, हरजोत, सुपर्णा

मास्टर्स पाठ्यक्रम से – कविता, अभिषेक

की पेंटिंग्स विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

‘कलरव’ प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली है और बड़ी संख्या में कला प्रेमी, छात्र एवं शहरवासी यहां पहुंचकर उभरते कलाकारों की प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button