उत्तराखंडपर्यावरण
Trending

जोशीमठ में मूसलाधार बारिश का कहर, मकानों पर मंडराया खतरा

2023 की दरार त्रासदी को झेल चुके स्थानीय लोग फिर भयभीत

प्रशासन ने 20 दिन में सुरक्षा दीवार बनाने का दिया निर्देश, प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

जोशीमठ (चमोली): सोमवार देर रात से जाओरी मूसलाधार बारिश ने जोशीमठ नगर में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार पानी गिरने से एक मकान के नीचे बनी सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे आसपास के कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। 2023 की दरार त्रासदी को झेल चुके स्थानीय लोग फिर भयभीत हो उठे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रभावित परिवार  सुरेश देवी पत्नी मोहन प्रसाद पांडे को शंकराचार्य माधव आश्रम में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है।

सुरेश देवी ने बताया कि तेज बारिश से मकान के नीचे की दीवार टूट गई है, जिससे पूरा घर खतरे में है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा दीवार शीघ्र बनाए जाने की मांग की है।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मकान को सुरक्षित करने के प्रयास जारी हैं और नगर पालिका को 20 दिन के भीतर नई सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दे दिए गए हैं। तहसील प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

जोशीमठ में लगातार हो रही बारिश ने फिर एक बार इस संवेदनशील क्षेत्र को चिंता में डाल दिया है, जहां ज़मीन की स्थिरता और लोगों की नींद दोनों डगमगाने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button