प्रेमनगर में विराट हिंदू सम्मेलन, गूंजा एकता और समरसता का संदेश
सफाई कर्मचारियों और महिला कीर्तन मंडलियों को किया गया सम्मानित

आचार्य अरुण कुमार और बहन अनुराधा जी ने कहा – हिंदू समाज की ताकत उसकी एकजुटता
देहरादून : प्रेम नगर स्थित मंदिर ग्राउंड में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। सम्मेलन में धार्मिक संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने हिंदू समाज को संगठित रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि कल्प आश्रम से पधारे आचार्य अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग यदि मिलकर आगे बढ़ें तो किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर समाज में समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
सम्मेलन की मुख्य वक्ता बहन अनुराधा जी ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जात-पात और भेदभाव जैसी कुरीतियां समाज को कमजोर करती हैं, इसलिए इनसे ऊपर उठकर सभी को मिलकर सनातन संस्कृति की रक्षा और उसके प्रचार-प्रसार के लिए काम करना चाहिए।
स्वामी शिवानंद और गजेंद्र खंडूरी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए सेवा, सहयोग और एकता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से समाज और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
समाजसेवा करने वालों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान छावनी परिषद के सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सनातन धर्म से जुड़ी महिला कीर्तन मंडलियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज के हर वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, भाजपा नेता राहुल चौहान, नामित सदस्य विनोद पवार, व्यापार मंडल के प्रधान भूषण भाटिया, मीडिया प्रभारी रवि भाटिया, पार्षद अनिल नौटियाल, अशोक शर्मा, विक्की खन्ना, हरिप्रसाद पुरोहित, हरीश कोहली, आनंद प्रकाश अरोड़ा, रविंद्र माकिन, मोहित भाटिया, बॉबी भाटिया, गुलशन माकिन, राजीव भाटिया, रंजीत सिंह मेजर, राजेंद्र हांडा, मोहित पवार, संजय कश्यप, अवतार कृष्ण कौल, पारुल विश्नोई, तनु भाटिया, नैना भाटिया, अनिल भाटिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।




