Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

प्रेमनगर मोहनपुर में 26 अप्रैल तक बिजली संकट, रोजाना 8 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित

आरडी एसएस योजना के तहत होने हैं मरम्मत कार्य

देहरादून। प्रेमनगर और मोहनपुर क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में रोजाना लगभग 8 घंटे बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत मरम्मत और सुधार कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग के अनुसार, मोहनपुर उपसंस्थान से पोषित होने वाले 11 केवी फीडरों पर कार्य के चलते शटडाउन लिया गया है। इसके तहत 20 और 21 अप्रैल को 11 केवी अंबीवाला फीडर और 11 केवी ऋषि विहार फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक मोहनपुर और प्रेमनगर उपसंस्थान से पोषित सभी 11 केवी फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन लगभग 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा अस्थायी है और कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button